फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: प्राणघातक हमले में घायल युवक ने दम तोड़़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। थाना चिरगांव इलाके के ग्राम बरल में शराब ठेके के पास बुधवार शाम 34 वर्षीय नरेंद्र राजपूत पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम पुलिस की मौजूदगी में गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
26 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे नरेंद्र राजपूत दूध देने डेयरी जा रहा था। शराब ठेके के पास मोड़ पर दो लोगों ने उससे गाली-गलौज की। विरोध करने पर दोनों ने कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी सिर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे बचाने पहुंचे चंद्रशेखर के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की थी। मारपीट में चंद्रशेखर भी घायल हो गया था। परिजन नरेंद्र को चिरगांव थाने ले गए थे, जहां से उसे सीएचसी भेजा गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेजरेफर कर दिया था। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई पुष्पेंद्र राजपूत की तहरीर पर चिरगांव थाने में बृजेंद्र अहिरवार और मनोज अहिरवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। शुक्रवार को नरेंद्र की मौत की खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर दबिश दी। हालांकि, दोनों आरोपी वहां नहीं मिले। खबर लिखे जाने तक पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें