फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दोस्त को छुड़वाने थाने गया युवक बाहर हाईवे पर हादसे में दुनिया छोड़ गया बड़ागांव थाने के सामने हाईवे पर एंबुलेंस की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने के बाहर एंबुलेंस की टक्कर से हो गई थी युवक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अपने दोस्त की पैरवी करने के लिए युवक थाने गया था। पुलिस वालों ने भरोसा दे दिया था कि पूछताछ के लिए लाएं हैं थोड़ी देर में छोड़ देंगे। जब वह थाने से बाहर झांसी-कानपुर हाईवे पर आया तो वहां एक एंबुलेंस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक एंबुलेंस लेकर फरार हो गया है। बड़ागांव थाना इलाके के ग्राम टाकोरी निवासी मानसिंह कुशवाहा (38) खेतीबाड़ी कर परिवार का जीवन-यापन करता था। भाई नारायण कुशवाहा ने बताया कि मानसिंह के दोस्त को पुलिस किसी मामले में पकड़कर ले गई थी। बृहस्पतिवार की शाम को वह बड़ागांव थाने में दोस्त की पैरवी करने गया था। थाने में बातचीत होने के बाद वह पैदल थाने के बाहर हाईवे पर आया। इस दरम्यान झांसी से कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद ड्राइवर एंबुलेंस लेकर भाग गया। हादसे में मानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मानसिंह का बड़ा बेटा आजाद और बेटी कामनी 12वीं कक्षा में पढ़ रहे हैं, जबकि छोटा बेटा अरुण 10वीं कक्षा में है। युवक की मौत के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है। पत्नी सुमन रो-रोकर बार-बार बेसुध हो जा रही है। बड़ागांव थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप का कहना है कि एंबुलेंस सरकारी थी। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें