फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पहले दिन 882 यात्रियों ने की रफ्तार की सवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। शुक्रवार से खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू हुआ तो यात्रियों ने भी रफ्तार की सवारी करने में गुरेज नहीं किया। पहले दिन दिल्ली और खजुराहो से चली वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल 882 यात्री सवार हुए।
विज्ञापन

वंदे भारत के संचालन के साथ ही रेलवे ने भी यात्रियों की शानदार मेजबानी की। शाकाहारी भोजन पसंद करने वालों के लिए आईआरसीटीसी ने भोजन में कई विकल्प रखे तो मांसाहारी यात्रियों को भी टेस्ट का तड़का मिला। इसके अलावा नाश्ते में भी कई प्रकार की चाय और स्नेक्स परोसे गए। नाश्ते में ब्लैक टी, ग्रीन टी और कॉफी परोसी गई। शाकाहारी भोजन पसंद करने वालों के लंच और डिनर में कश्मीरी पुलाव, दाल तड़का, मिक्स वेज, बटर पनीर मसाला, मैथी पराठा, रोटी और रसगुल्ला शामिल रहा। वहीं, मांसाहारी भोजन करने के इच्छुक यात्रियों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में बटर चिकन, पराठा और रसगुल्ला उपलब्ध कराया गया। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों में वंदे भारत का काफी उत्साह दिखाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें