फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: युवक को मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर, मौत

Mon, 16 Dec 2024 10:53 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने पैदल जा रहे युवक को रौंद दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी सवार मोटरसाइकिल समेत भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन




सदर बाजार के भगवंतपुरा निवासी संतोष सोनी (45) पुत्र रामसेवक सोनी निजी काम करते थे। परिजन के मुताबिक शनिवार रात वह घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मून सिटी के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर, हाथ एवं पांव में गहरी चोट आ गई। पुलिस ने नाजुक हाल में उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा। रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें