फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कार के ऊपर बैठकर युवक ने चलाई गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक लग्जरी कार के ऊपर बैठकर बंदूक से गोली चलाता नजर आ रहा है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह कार की छत पर बैठकर गोली चलाता नजर आ रहा है। वीडियो के साथ उसने एक गाना ‘बहुत फड़-फड़ा चुके कबूतर, बाज अब उड़ने वाला है, माहौल बदलने वाला है…।’ भी अपलोड कर रखा था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। इसके बाद युवक ने वीडियो हटा दिया। पुलिस के अनुसार वीडियो में नजर आ रहा युवक चिरगांव के तोरियापुरा निवासी सत्या यादव है। वह इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया पर रील और वीडियो बनाने का शौकीन है। कुछ दिन पहले वह एक पार्टी में झांसी आया था। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो तभी का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिरगांव थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। युवक से फोन पर बातचीत हुई है। वह ग्वालियर में है। उसने वीडियो में दिख रहा हथियार एयरगन बताया है। उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें