फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगरा। रविवार रात एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बृजेश कुमार (28) ने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बृजेश कुमार की दो लड़कियां भी हैं। जिसकी उम्र लगभग दो वर्ष और चार वर्ष है। मृतक के पिता सोनीलाल के अनुसार उसका घर एवं बाहर किसी से कोई रंजिश व लड़ाई झगड़ा नहीं था। न ही कोई कहासुनी हुई है। उसने फांसी क्यों लगाई इसका कारण नहीं पता। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी बंगरा साजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक रविंद्र सिंह, कांस्टेबल रोहित पाठक, धनीराम ने आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगरा पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें