चिरगांव। मोंठ से बड़ागांव जा रहे बाइक सवार एक युवक की ट्रक से टकराने कारण मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठी उसकी मां एवं बहन घायल हो गई। जिन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा गया। युवक हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करता था।बड़ागांव निवासी कपिल नामदेव अपनी मां द्रौपदी एवं बहन प्रियांशी के साथ बाइक से मोंठ के ग्राम कुम्हारिया पाढ़री में अपने मामा के यहां से शाम पांच बजे चिरगांव की ओर आ रहा था। जब वह सेमरी टोल प्लाजा से आगे निकला तभी उनकी बाइक एक ट्रक से टकरा गई। जिससे तीनों घायल हो गए। जिन्हें चिरगांव सीएचसी लाया गया। उपचार के दौरान कपिल (25) की मौत हो गई। जबकि मां और बहन गंभीर घायल हो गईं। संवाद