फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: युवक ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में एक युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। उसकी लाश घर में पंखे के सहारे लटकी मिली। आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच में जुटी है।



हंसारी निवासी अमित कुमार यादव (34) प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। बुधवार को वह अपने कमरे में था। मां संतोषी देवी पास के कमरे में पूजा कर रही थी। पिता विनोद कुमार ने बताया कि वह शाम तकरीबन सात बजे घर पहुंचे। अमित का कमरा अंदर से बंद था। आवाज देने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। खिड़की से झांककर देखा तो वह साड़ी का फंदा गले में कसकर पंखे के सहारे लटका हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसके शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित की पांच साल पहले शादी हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं है। पत्नी होली पर मायके गई थी। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। युवक की मौत के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। पति को याद कर पत्नी बार-बार बेसुध हो जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें