फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ‘जो काम एनटीए, संघ लोक सेवा आयोग नहीं कर पाया, वो बीयू ने किया’

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी होने को लेकर बुलाई गई पत्रकार वार्ता में वित्त अधिकारी ने जो बयान दिया, वह अब चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने कहा कि जो काम एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और संघ लोक सेवा आयोग नहीं कर पाया, वो बीयू ने कर दिया। उनके इस बयान से बगल में बैठे अधिकारी चौंक गए।
विज्ञापन

बीयू में मंगलवार दोपहर तीन बजे हुई पत्रकार वार्ता में जब वित्त अधिकारी अनिल मिश्र के बोलने का नंबर आया तो उन्होंने कहा कि 15-16 दिनों में इतनी बड़ी परीक्षा का रिजल्ट घोषित होना खुशी की बात है। परीक्षा चाहे कोई भी हो, प्रक्रिया एक जैसी ही होती है। इतने कम समय में बिना किसी विवाद के बीएड का रिजल्ट घोषित होना बड़ी बात है। इसके बाद वह बोल पड़े कि इतने कम समय में जो काम एनटीए नहीं कर पाया, जो काम लोकसेवा आयोग नहीं कर पा रहा है, वह बीयू ने करा दिया। उनकी इस बात से हॉल में बैठ लोग भले ही तालियां बजाने लगे, मगर बगल में बैठे अधिकारी चौंक गए। अधिकारी ने हाथ से इशारा कर उन्हें ऐसा बोलने से रोकने का प्रयास किया। इसके बाद वित्त अधिकारी बोले कि किसी भी परीक्षा को कराने वाली एजेंसी को सबसे बड़ा डर इसी का रहता है कि परीक्षा सकुशल और निर्विवाद संपन्न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें