फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महिला ऑटो चालक की हत्या प्रकरण में महिला आयोग ने मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। झांसी की पहली ऑटो चालक अनीता चौधरी की हत्या के मामले का केंद्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए पुलिस से जवाब तलब किया है। उधर, मुख्य हत्यारोपी मुकेश का 48 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चला सका। बुधवार को भी पुलिस टीम उसे बेतवा नदी समेत आसपास तलाशती रही लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
सोमवार को अनीता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुकुवां-ढुकुवां कॉलोनी के पास रक्तरंजित हाल में उसका शव बरामद हुआ था। पुलिस ने प्रेमनगर निवासी मुकेश झा समेत उसके पुत्र शिवम और मनोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। अनीता की हत्या ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी। इस वजह से यह मामला केंद्रीय महिला आयोग तक जा पहुंचा। बुधवार को महिला आयोग ने एसएसपी से इस संबंध में अब तक हुई कार्रवाई का ब्योरा तलब किया है। साथ ही कठोर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बुधवार को भी आरोपी मुकेश की तलाश में नवाबाद एवं रक्सा पुलिस ने बेतवा नदी के आसपास एवं बरुआसागर में भी उसकी तलाश कराई। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति का कहना है कि अन्य स्थानों पर भी आरोपी को तलाशा जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें