संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। तेलंगाना एक्सप्रेस के जनरल कोच में पति व ननद के साथ नई दिल्ली जा रही महिला को प्रसव पीड़ा होने के कारण प्लेटफार्म पर उतार लिया गया। रेलवे डॉक्टर ने इलाज के बाद हालत गंभीर देख महिला यात्री को मेडिकल कालेज भेज दिया।
हैदराबाद से चलकर नई दिल्ली जा रही तेलंगाना एक्सप्रेस (12723) में असम के गांव हयांग जमुनामुख जिला होजाई की रहने वाली 20 वर्षीय सुल्ताना पति व ननद के साथ हैदराबाद से नई दिल्ली जा रही थी। रास्ते में अचानक सुल्ताना को प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों ने इसकी सूचना रेलवे हेल्प लाइन नंबर पर दी। दोपहर में प्लेटफार्म नंबर पांच पर ट्रेन आने पर डिप्टी एसएस रेलवे डॉक्टर व आरपीएफ व टिकट चेकिंग स्टॉफ के साथ कोच में पहुंचे। महिला की हालत देख उसे प्लेटफार्म पर उतार लिया। महिला को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।