फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महिला ने गले में फंदा कसकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोड़ीफतेहपुर। थाना इलाके के ग्राम बलूपुरा में राकेश कुशवाहा की पत्नी रामश्री (23) ने सोमवार दोपहर गले में फंदा कसकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। परिजन ईंट भट्टे पर काम करने गए थे। मृतका के पति राकेश कुशवाहा ने बताया कि वह दोपहर करीबन तीन बजे घर पहुंचा तो रामश्री कच्चे कमरे में लगी लकड़ी की म्यारी पर फंदे पर लटकी हुई थी। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा ने सूचना टोड़ीफतेहपुर थाना पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार कटियार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के ससुर रामदीन कुशवाहा ने बताया कि उसके पुत्र की शादी तीन साल पहले हुई थी। मृतका अपने पीछे दो छोटी बच्चियों को छोड़ गई है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।
इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। मामले की जांच की जा रही है। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें