फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मनरेगा से खोदे जाएंगे कुआं

Thu, 26 Nov 2015 12:27 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने मनरेगा से होने वाले कूप खुदाई के कार्य पर लगी रोक हटा दी है। अगले वित्तीय वर्ष से मनरेगा में कूप खुदाई का बजट जारी हो जाएगा। शासन ने यह निर्णय भारतीय भूगर्भ जल सर्वेक्षण विभाग की रिपोर्ट के बाद लिया है।
विज्ञापन


भारतीय भूगर्भ जल सर्वेक्षण विभाग ने वर्ष 2012 में बुंदेलखंड में भूगर्भ जल की स्थिति का सर्वे किया था। बुंदेलखंड के सातों जिलों के कई ब्लॉक डार्क जोन में थे। सर्वाधिक डरावनी स्थिति झांसी जिले की थी, यहां गुरसरांय ब्लॉक के अलावा सभी ब्लॉक डार्क जोन में बताए गए थे।

भूगर्भ जल की स्थिति भयावह होने के कारण शासन ने जिले के मऊरानीपुर, बबीना, बामौर, मोंठ, चिरगांव, बंगरा व बड़ागांव ब्लॉक में कूप खोदने की योजना पर रोक लगा दी थी। लेकिन, आने वाला नया साल किसानों के लिए खुशी लेकर आएगा। वह मनरेगा से अपने खेतों में कुएं खुदवा सकेंगे।
विज्ञापन


भारतीय भूगर्भ जल सर्वेक्षण विभाग ने बीते वर्ष पुन: बुंदेलखंड के डार्क जोन वाले ब्लॉकों का सर्वे किया, इसमें झांसी जिले के मऊरानीपुर व बबीना को छोड़ सभी ब्लॉकों को डार्क जोन से फ्री बताया गया। सभी ब्लॉकों में भूगर्भ जल का स्तर पहले से काफी सुधर गया है और यहां कूप खुदाई अब संभव हो पाएगी।

‘भूगर्भ जल की स्थिति में सुधार अच्छी खबर है। शासन का निर्देश मिलने के बाद अब मनरेगा से कूप खुदवाने की कार्य योजना बनाई जा रही है। उम्मीद है कि शीघ्र ही किसानों के खेतों पर कूप खुदवाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।’
विज्ञापन

विकास मिश्रा
उपायुक्त, मनरेगा, झांसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें