फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज उमस ने किया बेहाल

Fri, 01 Jul 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ums, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
झांसी। बृहस्पतिवार को तेज उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन में धूप खिली होने से गर्म हवाएं चलती रहीं। इससे लोगों के पसीने छूट गए। 
विज्ञापन


बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 38 पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 28 पर पहुंच गया। अधिकतम आर्द्रता 59 और न्यूनतम 50 प्रतिशत रही। उमस बढ़ने से लोगों का बुरा हाल रहा। तेज धूप में लोग जब घरों से बाहर निकले तो पसीने से तरबतर हो गए। भीषण गर्मी होने से सड़कों पर दोपहर में वाहनों की भीड़ भी कम दिखी। जरूरत पर ही लोग घरों से बाहर निकले।

मौसम विभाग ने पहले ही 30 और एक जुलाई को बारिश नहीं होने की संभावना जताई थी, इसलिए बृहस्पतिवार को पानी की एक बूंद भी नहीं गिरी। अब लोगों को बारिश के लिए एक दिन का और इंतजार करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र के अनुसार दो और तीन जुलाई को अच्छी बारिश की संभावना है। यदि बारिश हो जाती है, तो तापमान में गिरावट आने से जहां आम लोगों को सुकून मिलेगा, वहीं किसानों के भी चहरे खिल जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें