संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सोमवार सुबह बाड़े में स्थित एक घर में आग लगने से यहां रखा भूसा और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।
थाना नाराहट अंतर्गत गदनपुर निवासी वीरन पटेल के बाड़े में एक घर बना है। वहां भूसा और अन्य सामान रखा था। सोमवार सुबह भूसे में आग लग गई। गांव के लोगों ने ट्यूबवेल को चालू कर पाइप लाइन से पानी की बौछार और बर्तनों से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन, भूसा में लगी आग नहीं बुझ रही थी। इस बीच फायर ब्रिगेड वाहन भी मौके पर पहुंचा और आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझा पाया। पीड़ित ने बताया कि आग से भूसा और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया है।