फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बुंदेलखंड विवि में स्थापित होगा प्रदेश का पहला वैदिक गणित शोधपीठ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में प्रदेश की पहले वैदिक गणित शोधपीठ की स्थापना होगी। यहां छात्र-छात्राओं को वैदिक गणित पढ़ने और सीखने का मौका मिलेगा। साथ ही वे शोध कार्य करके वैदिक गणित से जुड़े नए तथ्यों की भी खोज कर सकेंगे। इसे लेकर जल्द ही बीयू द्वारा सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किया जाएगा। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं में गणित के सवालों को तेजी से हल करना सिखाया जाएगा।
सोमवार को बीयू की कार्य परिषद की बैठक में शोधपीठ के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये आवंटित भी हो गए हैं। वैदिक गणित पर शुरू होने वाले सर्टिफिकेट कोर्स के समन्वयक प्रो. अवनीश कुमार ने बताया कि वैदिक गणित में 16 सूत्र हैं। इन सूत्रों के जरिए ही अधिकतर गणितीय गणनाओं को जल्दी और आसानी से हल किया जा सकता है। इसके 13 उप सूत्र भी हैं। इनका प्रयोग भी गणनाओं के सरलीकरण के लिए होता है। मगर स्कूल से लेकर उच्च शिक्षण संस्थानों तक में गणित की पढ़ाई के दौरान इन सूत्रों का बेहद कम इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

शोधपीठ की स्थापना के बाद सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को इन्हीं सूत्रों की जानकारी दी जाएगी। फिर यूपीएससी, एसएससी, रेलवे बोर्ड, बैंकिंग आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को परीक्षा के दौरान गणित के सवालों को तेजी से हल करने के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
प्रो. अवनीश के मुताबिक अब तक मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय और बीएचयू में वैदिक गणित केंद्र खुले हैं। मगर प्रदेश में कहीं पर भी शोध पीठ नहीं है। ऐसे में बीयू प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय होगा, जहां वैदिक गणित की शोध पीठ की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन


एक साल का डिप्लोमा कोर्स भी होगा शुरू
बताया गया कि शुरुआत में 40 विद्यार्थियों के बैच के साथ 45 घंटे का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू होगा, जिसे तीन महीने में पूरा किया जाएगा। इसके लिए 1500 रुपये फीस निर्धारित की गई है। कोर्स के दौरान अंकगणित, बीज गणित और रेखा गणित विषय कब से शुरू हुए हैं। इनके क्या-क्या सूत्र हैं, इसकी भी जानकारी दी जाएगी। इसके बाद वैदिक गणित पर एक साल का डिप्लोमा कोर्स भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें