फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56 गांवों में पुलिस की खास नजर

Fri, 23 Dec 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
जिले में 56 गांव ऐसे हैं, जहां विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस को हिंसा की आशंका है। इन गांवों को पुलिस ने बल्नरेबल (हिंसा आशंकित) गांव की श्रेणी में चुना है और यहां माहौल सामान्य करने के लिए चौपाल लगाना शुरू कर दिया है। इन गांवों के 184 लोगों को पुलिस ने विभिन्न धाराओं में पाबंद किया है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2017 की आचार संहिता कभी भी लागू हो सकती है। इसके चलते पुलिस प्रशासन चुनाव की तैयारी में जुट गया हैं। जिला पुलिस के खुले चुनाव कार्यालय से शासन और प्रशासन सूचनाओं का आदान प्रदान करने लगा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि इस बार विधानसभा चुनाव में जिले से 56 बल्नरेबल गांव चुने गए हैं। चिह्नित किया गया है कि इन गांवों में 250 प्रभावित होने वाले लोग है जबकि प्रभावित करने वालों की संख्या 184 है। उन्होंने बताया कि प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ 107/16, 110जी, गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट और जिला बदर की कार्रवाई की जा चुकी है। 

बल्नरेबल गांवों में चौपाल करके लोगों को निडर होकर मतदान करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों को बताया जा रहा है कि मतदान करना हर व्यक्ति का अधिकार है, इसे किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। इसके चलते पूंछ के गांव पनारी व फतेपुर स्टेट, मोंठ के सेमरी, बरुआसागर के सारौल, नवाबाद के कोछाभांवर व मैरी, प्रेमनगर के वीरू नगर व सैयर, बबीना के बुढ़पुरा, गरौठा के मोती कटरा, मारकुआं व पसौरा, गुरसराय के भसनेह, अस्ता व कुरैठा, लहचूरा के अकसेव, उल्दन के पलरा, सकरार के चकौरी, सीपरी बाजार के भोजला व लकारा, बड़ागांव के पार्लर व परसर में चौपालें की जा चुकी हैं।
विज्ञापन



66 असलाह, 10 हजार लीटर शराब बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार चौरसिया ने बताया कि पुलिस विधानसभा चुनाव के मोड में आ चुकी हैं। अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस अब तक 66 अवैध असलाह और 10 हजार लीटर शराब बरामद कर चुकी है। जल्द ही बड़े पैमाने पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें