फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बारिश थमने का इंतजार करते-करते सड़ गई बोई हुई फसल

विज्ञापन
चौपाल में प्रदर्शन करते किसान
विज्ञापन
- लगातार बारिश से किसान उड़द, मूंग और मूंगफली की नहीं कर सके बोआई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मऊरानीपुर। ग्राम किशोरपुरा में उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के बैनर तले किसान पंचायत आयोजित हुई। कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते किसान अपने खेतों में खरीफ की फसल की बोआई नहीं कर पा रहे हैं।
किसानों की समस्याओं को लेकर बात करते हुए यूपी किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव नारायण सिंह परिहार ने बताया कि गांव की आबादी लगभग दो हजार है, जिसमें लगभग 10 प्रतिशत किसानों ने अपने खेतों में तिली, उड़द, मूंग और मूंगफली की फसल बोई थी। यह बारिश में सड़ गई और बाकी किसान बारिश रुकने का इंतजार करते रह गए। इससे बोआई का समय निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि आजीविका का एकमात्र साधन खेती बारिश की भेंट चढ़ गई है। इससे परिवार के भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। अगली बोआई का इंतजाम करना भी मुश्किल है। तिली, उड़द, मुंग, मूंगफली की बोआई 20 जून से लेकर 10 जुलाई तक ही होती है। किसानों ने शासन से मदद दिलाने की मांग की। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड में प्राकृतिक आपदाओं के चलते उपज अच्छी न होने से किसान कर्जदार हो गए हैं। इस वर्ष लगातार कई दिनों से हो रही बारिश ने एक बार फिर किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। खरीफ की फसल की बोआई न कर पाने से किसान परेशान हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की अपील की है।
इस मौके पर अजय पाठक, सुरेंद्र कुमार तिवारी, भान प्रताप नायक, महाराज सिंह यादव, राजेंद्र प्रसाद नायक, वीरेंद्र पाठक, रमेश अहिरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें