फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट से निकली 'बुलेट' की आवाज तो जेल

Fri, 05 Feb 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सावधान! बुलेट से गोली चलने की आवाज निकालने पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है। गुरुवार को एसएसपी ने बुलेट एजेंसी के स्वामी को तलब करके हिदायत दी है। वहीं, चिह्नित आटो पार्ट्स विक्रेताओं व मैकेनिकों की दुकानों पर छापे मारकर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


हुआ यह कि दोपहर करीब एक बजे एसएसपी फरियादियों की शिकायतों को सुन रहे थे। तभी कार्यालय के सामने से गोली चलने की आवाज करती हुई बुलेट निकली। उन्होंने हड़बड़ाकर फायरिंग की आवाज के बारे में पूछा तो पता चला कि बुलेट से निकली आवाज थी।

इस पर उन्होंने बुलेट एजेंसी के स्वामी को बुलाकर पूछताछ की तो पता चला कि ऐसी आवाज करने वाली कोई बुलेट नहीं आई है। उक्त इंस्ट्रूमेंट खरीदकर लगवाए जा रहे हैं। इस पर उन्होंने टीम को लगाकर इंस्ट्रूमेंट बेचने व लगाने वालों की जानकारी करने के आदेश दिए। करीब आधा दर्जन आटो पार्ट्स विक्रेताओं के नाम सामने आए, जहां यह इंस्ट्रूमेंट बिक रहे थे।
विज्ञापन


एसएसपी ने सीपरी बाजार व नवाबाद थानाध्यक्ष को उक्त दुकानों पर छापेमार कार्रवाई करके इंस्ट्रूमेंट जब्त करके मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। वहीं, यह भी कहा कि यदि कोई बुलेट ऐसी मिले तो वाहन स्वामी को भी मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें