फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कोरोना की चपेट में आ चुके लोगों की छह-छह महीने बाद भी जा रही महक

Sat, 20 Aug 2022 12:36 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

कोरोना वायरस ने कई लोगों की इसी सेल को डैमेज कर दिया। ऐसे में उनकी महक चली गई। ये मामले कोरोना की दूसरी लहर के बाद तेजी से सामने आए। हाल ये रहा कि सैकड़ों लोगों की सुगंध तो लौटी ही नहीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में कोरोना महामारी से उबरने के छह-छह महीने बाद भी लोगों की महक चली जा रही है। किसी को अचानक खाने की सुगंध आना बंद हो जा रही है तो किसी को परफ्यूम की महक नहीं समझ आ रही। नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञों के पास हर महीने आठ से दस मामले ऐसे पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


मनुष्यों की नाक में सुगंध की नर्व सेल होती है। कोरोना वायरस ने कई लोगों की इसी सेल को डैमेज कर दिया। ऐसे में उनकी महक चली गई। ये मामले कोरोना की दूसरी लहर के बाद तेजी से सामने आए। हाल ये रहा कि सैकड़ों लोगों की सुगंध तो लौटी ही नहीं। अब ईएनटी के डॉक्टरों के पास ऐसे मामले पहुंच रहे हैं, जिन्हें कोरोना होने के कई-कई महीनों बाद अचानक सुगंध चली जाने की समस्या हो रही है।

वरिष्ठ नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ डॉ. जेपी पुरोहित का कहना है कि सामान्य बुखार या जुकाम होने पर भी कई लोगों की खुशबू या स्वाद चला जाता है। कोरोना भी वायरल इंफेक्शन है। ऐसे में महामारी की चपेट में आने वाले लोगों में स्वाद और महक जान की समस्या देखने को मिली। वहीं, डायबिटीज, बीपी जैसी को-मॉर्बिड बीमारी का शिकार रहे कुछ मरीजों को कोविड होने पर तुरंत ये समस्या नहीं हुई मगर छह से आठ महीने बाद अब उनकी महक चली जा रही है।
विज्ञापन


इस कारण है कि कोरोना के बाद धीरे-धीरे उनकी सुगंध की नर्स सेल डैमेज होती चली गई। हर महीने आठ से दस ऐसे मरीज दिखाई आ रहे हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सुशील कश्यप ने बताया कि कोरोना ने लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर किया। ऐसे में दूसरे प्रकार के वायरस के हमले से भी लोगों की सुगंध की नर्व सेल डैमेज होने की संभावना है। कोविड होने के छह-छह महीने बाद महक चली जाने की समस्या लेकर ओपीडी में मरीज दिखाने आ रहे हैं। अधिकांश मरीजों में कोरोना की हिस्ट्री निकलती है।

दतिया गेट निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना होने के छह महीने बाद अचानक से खाने की सुगंध आनी बंद हो गया। कुछ दिनों बाद जब वो डॉक्टर को दिखाने पहुंचे, तब पता चला कि कोविड ने अब जाकर उनकी नर्व सेल को डैमेज कर दिया है।

नंदनपुरा के 39 वर्षीय युवक को बीते अक्तूबर में कोरोना हुआ। मधुमेह और बीपी की समस्या पहले से ही थी। तब न तो स्वाद गया और न महक। महामारी से ठीक होने के आठ महीने बाद अचानक उसकी सुगंध चली गई। अभी डॉक्टर का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें