फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: डेढ़ साल में बनकर तैयार होगी छठवीं मॉडल सड़क

Tue, 14 Jul 2026 02:22 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- शिलान्यास कल, बीकेडी से गणेश चौराहा तक 48 करोड़ रुपये से बनेगी
विज्ञापन

झांसी। महानगर की छठवीं मॉडल सड़क का काम 15 जुलाई से शुरू हो जाएगा। यह सड़क बीकेडी से गणेश चौराहा तक बनेगी। निर्माण कार्य में 48.71 करोड़ रुपये खर्च आएगा। डेढ़ साल में सड़क निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट शहरी (सीएम ग्रिड) के तहत यह मॉडल सड़क बनवाई जा रही है। यह सड़क बीकेडी चौराहा से आयुर्वेदिक कॉलेज, पॉलिटेक्निक, अटल चौक से गणेश चौराहा तक मॉडल सड़क बननी है। इस मार्ग की लंबाई करीब सवा तीन किलोमीटर है। इसके लिए 30 मार्च को शासन की ओर से 15.25 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी की जा चुकी है। नगर निगम की ओर से अप्रैल में सड़क निर्माण के लिए निविदा निकाली गई थी। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद फर्म को कार्यादेश भी जारी किया गया। जिस फर्म को टेंडर मिला, उस पर कई आरोप भी लगे। मेयर बिहारी लाल आर्य ने भी प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर कई बिंदुओं पर जांच की मांग की। तमाम आरोपों के बीच नगर निगम की ओर से फर्म को कार्यादेश भी जारी कर दिया गया है। मुख्य अभियंता राजवीर सिंह का कहना है कि इस सड़क का शुभारंभ 15 जुलाई को होगा। डेढ़ साल में यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें