अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गोविंद चौराहा निवासी दुकानदार के पैसा वापस मांगने पर नाराज युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान डंडे से उसका पांव तोड़ दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने नवाबाद थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। घायल रिजवान अहमद ने पुलिस को बताया कि गोविंद चौराहे पर उसकी एक दुकान है। उसने जूस संचालक जिशान उर्फ विक्की को कुछ पैसा उधार दिया था। पैसा वापस मांगने पर आरोपी उससे गाली गलौज करने लगा। विक्की ने अपने भाई बॉबी एवं सोनू निवासी बाहर सैंयर गेट को बुला लिया। आरोपियों ने उसे मिलकर बुरी तरह मारा पीटा। उसका पांव टूट गया। रिजवान की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ब्यूरो