झांसी। थाना रक्सा स्थित मोमोज दुकानदार को मामूली विवाद में बुरी तरह से पीट दिया गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नई पाली पहाड़ी के डेली गांव निवासी धर्मेंद्र साहू ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 9:20 बजे वह दुकान बंद करके घर जा रहा था। रास्ते में उसे पड़ोसी आरिफ के कुत्ते ने दौड़ा लिया। धर्मेंद्र गिर गया। आरिफ उससे गाली-गलौज करने लगा। धर्मेंद्र के गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। मारपीट में वह घायल हो गया। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो