फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकर ने फर्जी हस्ताक्षर करके बनवा लिया वसीयतनामा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना नवाबाद के सिविल लाइंस निवासी फ्रैनी फिरोज वायस पत्नी फिरोज एडल्जी के यहां काम करने वाले नौकर ने ही उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाकर अपने नाम से वसीयतनामा तैयार करा लिया। कोर्ट में उसके इस फर्जीवाड़े की पोल खुल गई। कोर्ट के आदेश पर नवाबाद पुलिस ने नौकर समेत चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भुक्तभोगी फ्रैनी फिरोज ने पुलिस को बताया कि उसके पति फिरोज एडल्जी वायस की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी। उनके यहां काम करने वाला अरुण पुत्र ओमप्रकाश निवासी चांदगेट नई बस्ती फर्जीवाड़ा करके उनकी संपत्ति अपने नाम कराने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने इसे कोर्ट में चुनौती दी। इस मामले में अरुण ने कोर्ट में एक वसीयतनामा पेश किया। इसमें उसके और पति फिरोज के फर्जी हस्ताक्षर बनाए गए थे। कोर्ट में फ्रैनी ने हलफनामा पेश करते हुए उसमें खुद के एवं पति के हस्ताक्षर से इंकार किया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए। पुलिस ने आरोपी अरुण समेत नरेश कुमार पुत्र संदुर लाल गौर निवासी सागर, नरेंद्र कुमार झा एवं अधिवक्ता विपेंद्र वनपुरिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 487 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर नवाबाद सुधाकर मिश्र के मुताबिक मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें