फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पाइपलाइन डालने के बाद सड़क की नहीं की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। नगर के मुख्य बाजार में पेयजल लाइन डालने के लिए सड़क खोदी गई थी, जो एक सप्ताह से उखड़ी पड़ी हुई है। काम पूरा होने के बाद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई, जिससे आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों के लिए सड़क परेशानी का सबब बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि मुख्य बाजार होने की वजह से दिन भर भीड़भाड़ बनी रहती है। ऐसे में सड़क खुदी होने की वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नगर पंचायत से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें