फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सगाई के बाद युवती को घर में घुस धमकाने में युवक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने खिरपट्टी भट्टा गांव निवासी आकाश चौधरी के खिलाफ अश्लील वीडियो भेजने, गाली-गलौज करने एवं घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी आकाश चौधरी उसे फोन पर अश्लील वीडियो भेजता है। उसकी सगाई होने के बाद आरोपी 18 फरवरी की रात करीब 9:35 बजे अपने दोस्त के साथ घर में घुस आया। गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर ईंट-पत्थर फेंके। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें