फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बना था शौचालय, तोड़ा

Fri, 26 Feb 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम के संपत्ति विभाग की टीम ने सड़क पर कब्जा कर बने शौचालय को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। इसके अलावा कब्जों की अन्य शिकायतों का भी निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


भट्टागांव में सड़क किनारे बने फुटपाथ पर कब्जा कर शौचालय बनाने की शिकायत स्थानीय लोगों ने तीन माह पूर्व नगर निगम में की थी। शिकायत के बाद हर माह अतिक्रमण हटाने के लिए बनने वाले रोस्टर में इसे शामिल किया गया, लेकिन फोर्स न मिलने के कारण अतिक्रमण नहीं हट पा रहा था।

बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट्र, थाना सदर बाजार पुलिस व पीएसी मिलने के कारण संपत्ति कर अधिकारी पुष्पराज गौतम के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया। टीम ने फुटपाथ पर बने शौचालय को जेसीबी से तोड़ दिया। टीम का विरोध हुआ, लेकिन पुलिस व पीएसी साथ होने के कारण कार्य प्रभावित नहीं हो सका। इसके बाद टीम ने भट्टागांव सड़क किनारे जमा अतिक्रमण को भी हटाया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा संपत्ति विभाग की टीम तहसील दिवस में आईं मुहल्ला हरजाना, बड़ागांव गेट बाहर, कोछा भांवर व अलीगोल खिड़की के पास के जमीनी विवाद को निस्तारित किया। बड़ागांव गेट बाहर नगर निगम की जमीन पर कब्जा करने के लिए कुछ लोग निर्माण कार्य कर रहे थे, जिन्हें टीम ने खदेड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें