फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज के सामने 24 मीटर तक चौड़ी होगी सड़क, नहीं रेंगेंगे वाहन

Mon, 09 Dec 2024 02:28 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
600 मीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, फुटपाथ तोड़ने का काम शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सामने जाम की समस्या से लोगों को अगले महीने तक निजात मिल जाएगी। नगर निगम की ओर से 600 मीटर लंबी सड़क को 24 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। इससे वाहन रेंगते नजर नहीं आएंगे। इसके लिए फुटपाथ तोड़ने का काम भी शुरू हो गया है।
मेडिकल कॉलेज के सामने की सड़क पर दोनों तरफ चौड़ा फुटपाथ बना है। इसके बाद भी सर्विस लेन है। इसके अलावा, डिवाइडर के दोनों ओर करीब सात-सात मीटर की सड़क है मगर मेडिकल कॉलेज की ओर बनी सर्विस लेन पर ग्रिल लगी होने से कोई भी दोपहिया वाहन तक नहीं जा पाते हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज के सामने बने नर्सिंगहोम की ओर की सर्विस लेन अतिक्रमण की चपेट में है। यहां पर सुबह से ही ठेले खड़े हो जाते हैं। इससे मेडिकल कॉलेज में सुबह से लेकर शाम तक लोग जाम की समस्या से जूझते हैं। वाहन रेंगते हुए नजर आते हैं। मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग होम के सामने तीन-तीन मीटर की जगह छोड़ी जाएगी। उसके बाद लगे एपेक्स को भी उखाड़कर सड़क का डामरीकरण किया जाएगा। सड़क चौड़ी होने से लोगों को जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन



डेढ़ करोड़ होंगे खर्च, डिवाइडर भी ऊंचा हो रहा
मेडिकल कॉलेज के सामने सड़क चौड़ीकरण पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बाद, डिवाइडर के दोनों ओर 12-12 मीटर सड़क चौड़ी हो जाएगी। डेकोरेटिव लाइटों को भी किनारे किया जाएगा। वहीं, नगर निगम की ओर से डिवाइडर भी ऊंचा किया जा रहा है।
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज के सामने 24 मीटर तक सड़क चौड़ी की जाएगी। इसके लिए दोनों तरफ फुटपाथ तोड़ने का काम शुरू हो गया है। सड़क चौड़ीकरण होने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। - बिहारी लाल आर्य, मेयर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें