फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पीएचडी कोर्स वर्क का परिणाम 25 तक हो सकता है जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विवि की पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा को हुए 15 दिन गुजर चुके हैं मगर अभी तक परिणाम जारी नहीं हुआ है। बीयू प्रशासन ने एक सप्ताह के अंदर परिणाम जारी करने का दावा किया था। सूत्रों की मानें तो परिणाम 25 नवंबर तक जारी हो सकते हैं।
विज्ञापन




बीयू प्रशासन ने इस बार पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा के पेपर का पैटर्न बदल दिया था। इस बार पांच विषय के प्रश्नपत्र थे। शोध से जुड़े तीन विषय के प्रश्नपत्र में 30-30 प्रश्न आए। चौथे प्रश्नपत्र रिसर्च मैथोलॉजी में 25 व आईसीटी, रिसोर्स एंड लाइब्रेरी के 50 प्रश्न आए। परीक्षा के बाद एकेडमिक निदेशक प्रो. एसपी सिंह ने दावा किया था कि एक सप्ताह के अंदर परिणाम जारी कर दिया जाएगा मगर 15 दिन गुजरने के बाद भी परिणाम जारी नहीं हो सका है। सूत्र बताते हैं कि इस परीक्षा का परिणाम फिलहाल 10 दिन तक जारी होना संभव नहीं है। वहीं, प्रो. एसपी सिंह का कहना है कि पीएचडी कोर्स वर्क की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद ही परिणाम जारी करना संभव है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें