फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रानी का बलिदान कभी भुला नहीं पाएंगे’

Sun, 19 Jun 2016 01:13 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
‘रानी का बलिदान कभी भुला नहीं पाएंगे’ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की दीपशिखा रानी लक्ष्मीबाई क ो उनके बलिदान दिवस पर शनिवार को महानगर वासियों ने पुष्पांजलि एवं दीपांजलि अर्पित की और उनकी वीरता को नमन किया। रानी लक्ष्मीबाई पार्क सहित कई स्थानों पर मौजूद रानी की प्रतिमाओं पर लोगों ने दीप जलाए और पुष्प अर्पित किए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रानी का बलिदान सदैव विश्व के लिए अनुकरणीय रहेगा।
विज्ञापन


झांसी। रानी लक्ष्मीबाई पार्क में नगर निगम सहित विभिन्न समाज सेवी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में हुए पुष्पांजलि एवं दीपांजलि कार्यक्रम में लोगों ने भाव विह्वल होकर रानी की प्रतिमा के समक्ष दीप एवं मोमबत्तियां प्रज्वलित की और रानी के बलिदान को स्मरण किया। इस दौरान जय हिंद कपासिया ग्वालियर के युवाओं एवं बच्चों ने राष्ट्रभक्ति से जुडे़ गीतों पर अपनी कई आकर्षक प्रस्तुतियां दी। वहीं तोप से रानी की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की गई।
कार्यक्रम के वक्ताओं में महापौर किरन वर्मा, एसएसपी मनोज तिवारी, आईपीएस चारू निगम, नरोत्तम स्वामी, जानकी शरण वर्मा, दिनेश भार्गव, आरपी निरंजन, डा. धन्नू लाल गौतम, राजू बुकसेलर, डा. नीति शास्त्री आदि ने कहा कि रानी का बलिदान समूचे विश्व के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। स्वतंत्रता संग्राम के कई आंदोलनों में रानी झांसी का बलिदान क्रांतिकारियों के लिए प्रेरणा स्तोत्र रहा। इस अवसर पर प्रदीप सरावगी, सौरभ रावत भांजे, रमेश श्रीवास, संतोष साहू आदि ने, नेशनल इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों में डा. महेंद्र शर्मा, डा. बीएल शर्मा, डा. विक्रम आनंद आदि ने, संस्कार भारती के महानगर अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, सुदर्शन शिवहरे आदि ने, साहू क्लब के  अध्यक्ष राजेश साहू, रजनी साहू, अर्चना साहू, किरन साहू आदि ने, श्री हनुमान सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्पित दास, प्रशांत झा आदि ने, जय श्री बालाजी सर्व समाज सेवी संस्था के सदस्यों में संतोष सेन, वीरु अहिरवार आदि ने, हिंदू युवा वाहिनी झांसी महानगर के महेंद्र वर्मा, कंचन वर्मा, आजाद भूपेंद्र, अंकित पटेल आदि ने रानी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किए। इधर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के केंद्रीय कार्यालय पर हुई विचार गोष्ठी में संजय पटवारी, बिजनेस डवलपमेंट आर्गनाईजेशन के चेयरमैन आनंद मिश्रा, डा. जितेंद्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अरुण गुप्ता, अजीत राय आदि ने पुष्प अर्पित किए। वहीं शहर कांग्रेस कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की अध्यक्षता में शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, अरविंद वशिष्ठ, सुनील तिवारी आदि ने रानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि रानी झांसी ने जाति भेद को कभी बढ़ावा नहीं दिया।
विज्ञापन

इधर राष्ट्रीय कायस्थ महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष मंगल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय प्रभारी अमित श्रीवास्तव आदि ने रेलवे स्टेशन के समक्ष बने महारानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा पर, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव प्रणय श्रीवास्तव, बलवान यादव आदि ने कचहरी परिसर में, नेताजी सुभाष सदन में अध्यक्ष मोहन नेपाली, सुधीर सक्सेना आदि ने, सारथी सामाजिक संस्थान के कार्यालय में अमरनाथ गुप्ता, पूजा गुप्ता आदि ने, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन पुरोहित, नीता अवस्थी, कृष्णा सक्सेना आदि ने, भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी एवं नारी शक्ति सेना के संयुक्त तत्वावधान में मीरा रायकवार, पंकज रावत, दीपक घुरेटिया आदि ने, अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास शोध संस्थान के अमित सोनी, राजेंद्र सोनी आदि ने कैंप कार्यालय में, रायकवार समाज के महेश कश्यप, अखिलेश कुमार रायकवार आदि ने, उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर्स झांसी शाखा की बैठक में राम किशन रायकवार, हाजी शब्बीर अहमद, मनोहर लाल आदि ने रानी की प्रतिमा व चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए।

आजादी के महायज्ञ की दीपशिखा थीं महारानी
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान के कारण ही देश में स्वतंत्रता की लहर जाग्रत हुई, जिस कारण देश को 1947 में आजादी मिली थी। महारानी लक्ष्मीबाई के इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। वे आजादी के इस महायज्ञ की दीपशिखा थीं। यह बात कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कही।
उन्होंने कहा रानी ने कहा था कि मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी, उनका यह संकल्प देश के प्रति प्रेम को दर्शाता है। आज जरूरत रानी के आदर्शों को जीवित रखने की है। उन्होंने शनिवार शाम को विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई पार्क में अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों के साथ महारानी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कुलसचिव वीएन सिंह, एफओ धर्मपाल, प्रो. सुनील काबिया, डॉ. यशोधरा शर्मा, डॉ. सीपी पैन्युली, राजीव सेंगर, अनिल बोहरे आदि मौजूद रहे।

मशाल यात्रा, कैंडिल मार्च से रानी को किया याद
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर शनिवार को विभिन्न समाजसेवी व युवा संगठनों द्वारा शोभायात्रा, कैंडिल मार्च तथा मशाल यात्रा निकाली गई, जिसका महानगर में विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।
शिवपुरी से पैदल मार्च कर झांसी आई मशाल यात्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। सीपरी, बीकेडी चौराहा, खंडेराव गेट, मानिक चौक, रानी महल से होती हुई मशाल यात्रा रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंची। यहां सदस्यों ने रानी की प्रतिमा पर तोपों से पुष्प वर्षा की। यात्रा में राष्ट्रपति से पुरस्कृत मुरैना के वरिष्ठ जेलर वीएस मौर्या, मनोज शिवहरे, कमल गोयल, कामिनी शिवहरे, रुबी रावत, सुखवीर, पंकज शुक्ला, सुल्तान सिंह, राकेश सेन, संजय शर्मा आदि शामिल रहे।
वहीं, महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस समारोह महासमिति की ओर से रानी महल से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बग्गी पर भारत माता एवं घोड़ों पर रानी लक्ष्मीबाई, सुंदर मुंदर, हाथ ठेलों पर चंद्र शेखर आजाद, नाना साहब, गुलाम गौस खां, तात्या टोपे आदि के स्वरूप मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, हरगोविंद कुशवाहा, महंत विष्णु दत्त स्वामी, विजय जैन, मनमोहन गेड़ा, सीएमओ विनोद यादव आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय जनता दल के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में लक्ष्मीबाई पार्क में दीपदान कर इलाइट चौराहा तक कैंडिल मार्च निकाला। इस अवसर पर सागर कादिरी, अभय सिंह कुशवाहा, अनवार अहमद मंसूरी आदि मौजूद रहे। लोक जन शक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेश महाजन व प्रदेश संगठन मंत्री राकेश वर्मा के नेतृत्व में गुटई पहलवार, गीता वर्मा, रवि सिंह, संगीता सिंह आदि ने लक्ष्मीबाई पार्क से इलाइट चौराहा तक कैंडिल मार्च निकाला।

दुर्लभ दस्तावेज देखने उमड़े युवा
झांसी। अमर उजाला और नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंजीनियर एसोसिएशन के सहयोग से महारानी लक्ष्मीबाई के 159वें बलिदान दिवस पर ह्यूमन हेल्थ फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीना से आए राम शर्मा ने 1857 से कारगिल युद्ध तक के क्रांतिकारियों, शहीदों एवं दुर्लभ दस्तावेजों की प्रदर्शनी लगाई। यह दस्तावेज देखने में युवाओं ने खासी दिलचस्पी दिखाई।
राम शर्मा सरदार भगत सिंह की फांसी के समाचार पत्र से 1926 से 1932 तक के हिंदू पंच स्वाधीन भारत की अनेकों प्रतियां करीब तीस वर्षों से लगा रहे हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथी कर्नल ढिल्लन, लक्ष्मी सहगल, टीएन शेषन, नितिन गडकरी, राजशेखर व्यास सहित 900 से अधिक क्रांतिकारियों के वंसज सहित लाखों विद्यार्र्थी प्रदर्शनी देख चुके हैं। देश की युवा पीढ़ी को महापुरुषों के जीवन चरित्र से परिचय कराना इनका मुख्य उद्देश्य है। इसके अलावा कवि, लेखक, वैज्ञानिक, भारत रत्न, सेना नायक, ऐतिहासिक इमारतें, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति के चित्रों का भी संग्रह है।

बलिदान दिवस पर 30 यूनिट रक्तदान
रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्तदान हुआ। वक्ताओं ने रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की अपील की और रक्तदान पर अपने अनुभव व्यक्त किए। शिविर में यूपी, एमपी, पंजाब, तमिलनाडू, हरियाणा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश आए 76 लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक से डॉ. विकास गोयल, परख ब्लड बैंक से डॉ. बीके गुप्ता, सुधीर सिंह गौर, ह्यूमन हेल्प फाउंडेशन के प्रबंधक रवि कुमार द्वारा रक्तदान के फायदे और आधुनिक तकनीकों के प्रयोग पर प्रकाश डाला गया। संचालन हरियाणा से आए पुष्कर और नियाजउद्दीन अंसारी द्वारा किया गया। सेमिनार में ह्यूमन हेल्प फाउंडेशन द्वारा रक्तदाताओं व अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अजय कुमार, शशांक, गौरव, इफ्तिखार, कुनाल सूरी, जितेंद्र यादव, कमलेश राय, रवींद्र रूसिया, किशोरी, एनसीआरईए की तरफ से एसके गुप्ता, श्रीप्रकाश, हेमंत कुमार ने सहयोग किया।


गणेश मंदिर पर रानी को किया नमन
झांसी। महाराष्ट्रीय समिति के सदस्यों ने गणेश मंदिर में दीप प्रज्वलित कर रानी के चित्र पर पुष्प्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उलका धाणेकर, शरद चांदोरकर ने गायन, तो श्री राम गुंठे, गजानन खानवलकर, विनोद शावरीकर ने अपने विचार प्रक ट किए। आभार सचिव उज्जवल देवधर ने जताया। सनशाइन क्लब झांसी के सदस्यों ने गंधीगर के टपरा पर शिवपुरी से आई मशाल यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सर्राफा व्यापार कमेटी के सदस्यों ने मशाल यात्रा का सर्राफा बाजार में शरबत वितरण कर स्वागत किया। वहीं, भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के सदस्यों ने सिंधी चौराहा पर शरबत वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें