झांसी। अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को जोन तीन में बैठक हुई। इस दौरान हाउस टैक्स के बड़े बकायेदारों की समीक्षा करते हुए अपर नगर आयुक्त ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जोनल अधिकारी ने बताया कि हंकुल पैक्वेल, कमल सिंह पाल, पुष्पांजलि लॉज, संध्या देवी, संजय कुमार, प्रियंका आदि बड़े बकायेदार हैं। बैठक के दौरान राधे श्याम, देवेंद्र कुमार, जितेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो