फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत

विज्ञापन
अग्रवाल पंचायत द्वारा महाराजा अग्रसेन की जयंती समारोह धूमधाम - फोटो : Archive
विज्ञापन
झांसी। श्री अग्रवाल पंचायत के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अध्यक्षता जेके अग्रवाल ने की और विशिष्ट अतिथि कैलाश कुमार अग्रवाल व विजय अग्रवाल रहे।
विज्ञापन

शोभायात्रा में गणेश जी, कुलदेवी मां लक्ष्मी, महाराजा अग्रसेन जी के स्वरूप रथ पर विराजमान थे। 18 घोड़ों पर 18 गोत्री राजकुमार थे। शोभायात्रा का अग्रवाल सेवा दल, अखिल भारतीय अग्रवाल महिला महासभा, अग्रवाल वुमन क्लब, महाराजा अग्रसेन यूथ क्लब, अग्रवाल रॉयल्स, अग्रवाल सहायक समिति, अग्रेश्वर महादेव समिति आदि संस्थाओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा के समापन पश्चात रामलला मंदिर के भवन में गोष्ठी हुई। वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दाैरान सरपंच अनिल अग्रवालए उप सरपंच रमेश अग्रवाल सराफ, किशन लाल मोदी, ओम प्रकाश चौधरी, मुकेश अग्रवाल, अशोक सराफ, चंद्र प्रकाश, मनोज, अतुल किलपन, राजकुमार टकसारी आदि मौजूद रहे। महामंत्री महेंद्र चौधरी ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें