फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मोंठ में जाम की समस्या हो गई आम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोंठ। नगर में जाम की समस्या आम हो चुकी है। सावित्री चौराहे से डाकघर तक की सड़क पर दिन में कमोबेश हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद समस्या के समाधान के कोई ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर की सड़कों पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। दोपहिया से लेकर भारी वाहनों तक की आवाजाही लगातार बनी रहती है। इससे दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वाले नागरिक भी जाम में फंसकर परेशान बने रहते हैं। खासतौर पर सावित्री चौराहे का हाल बेहाल बना रहता है। यह चौराहा नगर का प्रमुख व्यापारिक केंद्र तो है ही, साथ ही इसके आसपास कई स्कूल और कोचिंग संस्थान भी हैं, जिससे यहां हर समय भीड़भाड़ बनी रहती है। यातायात नियंत्रण के लिए यहां दो होमगार्ड की तैनाती है, लेकिन जाम लगने पर वह भी असहाय नजर आते हैं। सड़कों के किनारे अमिक्रमण पसरा होने की वजह से स्थिति और भी खराब बनी हुई है। न तो अतिक्रमण हटाया जा रहा है और न ही यातायात व्यवस्था में सुधार की दिशा में कोई कदम उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि अतिक्रमण और जाम की समस्या को लेकर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से बात की जाएगी। इस समस्या के समाधान के लिए जल्द ही कोई रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें