फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: महरौनी में लंबे समय से रिक्त चल रहे न्यायाधीशों के पदों हुई जजों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अधिवक्ताओं की लंबी मांग के बाद महरौनी न्यायालय में रिक्त पदों पर न्यायिक अधिकारियों ने उच्च न्यायालय के आदेश पर नियुक्ति हो गई है। बताते चलें कि विगत कई माह से यह पद रिक्त चल रहे थे, जिसको लेकर जिला बार एसोसिएशन व महरौनी बार एसोसिएशन के कई बार हड़ताल एवं प्रदर्शन किया था। साथ ही इस संबंध में जनपद न्यायाधीश ने भी उच्च न्यायालय में पत्र लिखा था। इस नियुक्ति आदेश से अधिवक्ताओं को राहत मिली है, लंबे समय से लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण रास्ता साफ होगा।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय इलाहाबाद न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं, इसमें जनपद में तैनात अक्षयदीप यादव को अपर सिविल जज सीनियर डिविजन से सिविल जज सीनियर डिविजन ललितपुर में तैनाती दी गई है। तो वहीं सिविल जज सीनियर डिविजन ललितपुर नरेश कुमार दिवाकर को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महरौनी, सिविल जज जूनियर डिविजन ललितपुर अतुल कुमार को सिविल जज जूनियर डिविजन महरौनी में तैनाती दी गई है। इस स्थानांतरण आदेश से महरौनी में रिक्त चल रहे न्यायाधीशों के पदों पर नियुक्ति हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें