फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाशे जाएंगे सबसे निर्धन व्यक्ति

Sun, 10 Jan 2016 12:57 AM IST
झांसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंडल के सभी जिलों में सबसे निर्धन व्यक्ति तलाशे जाएंगे। मंडलायुक्त के. राममोहन राव ने जिला स्तरीय अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमण कर सबसे निर्धन व्यक्तियों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। चिह्नित लोगों को शासन की सभी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा।
विज्ञापन


आयुक्त सभागार में हुई मासिक मंडलीय विकास कार्यों की बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी गरीबों को लाभकारी योजनाओं से आच्छादित करने का काम करें। ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण कर वहां रात्रि विश्राम अवश्य करें।

उन्होंने अधीक्षण अभियंता आरईएस, सहायक निदेशक हथकरघा, क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक, चीफ इंजीनियर बेतवा परियोजना, उप श्रम आयुक्त, संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण संस्था, उप निदेशक बचत, परियोजना अधिकारी नेडा, मुख्य अभियंता विद्युत व सहायक निदेशक सेवायोजन को क्षेत्र में भ्रमण न करने पर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यदि आप काम नहीं करना चाहते हैं तो अपना स्थानांतरण अन्यत्र करा लें।
विज्ञापन


उन्होंने निर्माण संस्थाओं को कार्य तय समय सीमा में पूरे कराने, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अनाज वितरण को पारदर्शी बनाने, शिक्षा व्यवस्था को गुणवत्ता परक बनाने के निर्देश दिए। बैठक में डीएम झांसी अनुराग यादव, डीएम ललितपुर डा. रूपेश कुमार, डीएम जालौन राम गणेश, सीडीओ झांसी संजय कुमार, ललितपुर एके उपाध्याय, जालौन एसपी सिंह, जेडीसी भोलाराम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें