फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ होगी तालाबों पर कब्जे की तस्वीर

Sat, 21 Nov 2015 01:35 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। दबंगों द्वारा कब्जा करने से अस्तित्व खो चुके तालाबों की स्थिति जल्द ही साफ हो जाएगी। सीडीओ ने आठों ब्लाकों के तकनीकी सहायकों को डाटा वार तालाबों की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिसंबर तक जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत पूरे प्रदेश में तालाबों का संरक्षण कर उनके विकास की दिशा में काम किया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक जिले से 150 तालाबों की सूची मांगी गई थी।

मांग के सापेक्ष जनपद से मात्र 42 तालाबों की सूची शासन को उपलब्ध कराई गई थी। इस पर रबी गोष्ठी में प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताई थी। प्रमुख सचिव की नाराजगी के बाद सीडीओ ने सभी बीडीओ से तालाबों को खोजने के आदेश दिए थे। एक पखवाड़े बाद सीडीओ ने सभी ब्लाकों के टीए को बुलाकर रिपोर्ट ली। उन्होंने बीस और तालाबों के चयन की सूचना सीडीओ को दी।
विज्ञापन


सीडीओ संजय कुमार ने सभी ब्लाक टीए को निर्देश दिए कि तहसील से डाटा वार तालाबों की सूची लेकर उनकी तलाश करें। सभी तालाबों की स्थिति की अलग-अलग रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने स्पष्ट किया जो तालाब मानकों को पूरा करते हों उन्हीं को मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान में शामिल करें तथा अन्य तालाबों की स्थिति की रिपोर्ट अवश्य उपलब्ध कराएं। उन्होंने दिसंबर तक सर्वे का पूरा न होने पर बीडीओ व टीए का वेतन रोकने की चेतावनी दी है।

सीडीओ के इस आदेश से जिले के उन तालाबों की तस्वीर भी साफ हो जाएगी, जिन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है, या खेती करनी शुरू कर दी है। वहीं जिन तालाबों पर मकान बनाए जा चुके  हैं उनका भी खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें