फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बाहरी एजेंसी से कराई जाए बीयू में चल रही नियुक्तियों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में चल रही शिक्षकों की नियुक्तियाें की जांच बाहरी एजेंसी से करने की मांग गरौठा विधायक ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव से की है। सीएम को संबोधित पत्र में विधायक ने कहा कि नियुक्तियों में धांधली हो रही है। कई पदों पर पहले से ही तय लोगों की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन

लखनऊ में सीएम कार्यालय पहुंचकर विधायक ने बताया कि उन्होंने 17 फरवरी को ही पत्र लिखकर अवगत कराया था कि कई विभागों में नियुक्तियां पहले से ही तय हैं और साक्षात्कार एवं लिखित परीक्षा की औपचारिकता निभाई जा रही है। 24 फरवरी को विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में इसकी पुष्टि हो गई है। जिन पांच नामों का उन्होंने जिक्र किया था, उनमें से चार की नियुक्ति हो गई है। एक शिक्षक का साक्षात्कार अभी नहीं हुआ है। साक्षात्कार होगा तो उसकी भी नियुक्ति तय है। विधायक ने कहा कि बीच नियुक्ति प्रक्रिया में ही एपीआई स्कोर का फार्मेट बदल दिया गया है। इसमें गड़बड़ी की आशंका है। ऐसे में नियुक्ति प्रक्रिया की जांच किसी बाहरी एजेंसी से करवाई जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें