मऊरानीपुर। इलाहाबाद-झांसी स्नातक विधान परिषद निर्वाचन की तैयारियों के तहत शुक्रवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्रीनिवास लू ने तहसील मऊरानीपुर क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर चुनाव व्यवस्थाओं और नागरिक सुविधाओं की समीक्षा की। इनमें खंड विकास कार्यालय बंगरा, मऊरानीपुर और दमेले इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र शामिल थे। पर्यवेक्षक ने पेयजल, विद्युत आपूर्ति, रैंप, शौचालय तथा बैठने की समुचित व्यवस्थाओं की गहन जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। इस दौरान तहसीलदार ललित कुमार पांडे, बीडीओ शिखर श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद