गुरुकुल म्यूजिक अकादमी में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा आयोजित संगीत प्रतियोगिता
झांसी। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा आयोजित शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता में नवोदित एवं युवा संगीतज्ञों ने गीत-संगीत के मधुर स्वर प्रस्तुत किए। प्रियांशु कश्यप ने तबला, अंशुल ने सारंगी एवं मुकुल तिवारी ने हरमोनियम के मधुर स्वरों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। गजल प्रतियोगिता में आरोही दुबे ने पहला, भजन में अमोघ पस्तोर ने पहला, ठुमरी प्रतियोगिता में आनंदमयी शर्मा ने पहला स्थान पाया। युवा वर्ग में गजल प्रतियोगिता में राहुल ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम अधिकारी विक्रम सिंह की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता में निर्णायक गजेंद्र सिंह एवं ऋचा जोशी रही। संचालन कवि संजीव दुबे ने एवं आभार केंद्र संयोजक पंडित समीर भालेराव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. अशोक गोस्वामी, हरनारायण सविता, डा. मुकुल पस्तोर आदि मौजूद रहे।