फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शादी के बाद नवविवाहिता ने पति के साथ जाने से किया इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। शादी के बाद नवविवाहिता ने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया। वह हंगामा करने लगी। इस पर उसकी मां ने उसे पीट दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। सभी को पुलिस थाने लेकर आई। परिजनों का कहना है कि विवाहिता की मानसिक स्थिति सही नहीं रहती। इस वजह से वह हंगामा करने लगी। फिलहाल थाने में ही पंचायत चल रही थी।
विज्ञापन

महाराष्ट्र निवासी किसान ने अपनी बेटी की शादी मोंठ के शाहजहांपुर निवासी युवक से बुधवार को गांव के एक मंदिर में की थी। शादी में महाराष्ट्र से मायके पक्ष से माता-पिता समेत आधा दर्जन लोग शामिल हुए। शादी के बाद लड़की की तबीयत खराब होने पर उसकी मां बृहस्पतिवार सुबह उसका उपचार कराने के लिए झांसी आ रही थी। जैसे ही यह लोग शाहपुर बस स्टैंड पहुंचे विवाहिता गाड़ी से उतर गई। वह बीच सड़क पर जाकर लेट गई। वह पति के साथ जाने से इंकार करने लगी। लड़की की मां ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस सभी को लेकर थाने आई। लड़की के पिता का कहना है उसकी पुत्री का मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है। इस वजह से लड़की इस तरह का व्यवहार करने लगती है। उसका महाराष्ट्र में इलाज भी चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें