फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नगर पंचायत और पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। नगर में मंगलवार को नगर पंचायत और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटवाया गया। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हलचल रही।
विज्ञापन

टीम ने दुकानदारों और ठेले-खोमचे वालों को सड़क की सीमा से बाहर सामान न रखने की हिदायत दी। अधिकारियों ने दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी। पुलिस बल की मौजूदगी से व्यवस्था बनी रही और मुख्य मार्गों पर आवागमन सुचारु हुआ। नगर पंचायत अधिकारियों ने बताया कि राहगीरों और वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए यह अभियान चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेंद्र गुसाईं ने कहा कि नगर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान जारी रहेगा। उन्होंने व्यापारियों से सहयोग की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि दोबारा अतिक्रमण करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें