फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज से लौट रही छात्रा से तमंचे के बल पर बदमाशों ने लूटी स्कूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार इलाके में कॉलेज से लौट रही छात्रा से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर स्कूटी और मोबाइल फोन लूट लिया। छात्रा को धमकाते हुए बदमाश मौके से भाग निकले। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली के सूजे खां खिड़की अंदर रहने वाली मोनिका पिपराया पुत्री धर्मवीर ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे वह कॉलेज से पढ़कर वापस लौट रही थी। जैसे ही वह ग्वालियर रोड के नहर के पास पहुंची, उसी दौरान नीली रंग की बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे रोक लिया। एक बदमाश ने धक्का देकर उसे स्कूटी से गिरा दिया। स्कूटी और मोबाइल छीनकर बदमाश वहां से भाग निकले। स्कूटी से गिरने से छात्रा के हाथ एवं पांव में चोट आ गई। छात्रा ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर देवेश शुक्ला के मुताबिक छात्रा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके बदमाशों की तलाश की जा रही है।
व्यापारी का रुपयों भरा बैग लेकर भागे बदमाश
झांसी। बरुआसागर के कंपनी बाग के पास गल्ला व्यापारी से बाइक सवार बदमाश रुपयों भरा बैग लेकर भाग गया। इंदिवर नगर निवासी संजय साहू के मुताबिक कंपनी बाग के पास उनकी गल्ले की दुकान है। शुक्रवार सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये था। बैग रखकर जब वह दुकान का ताला खोल रहे थे, उसी दौरान बाइक सवार बदमाश बैग लेकर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें