फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुलिस मुठभेड़ में पांव में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


झांसी। रविवार आधी रात स्वॉट एवं चिरगांव पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश पांव में गोली लगने से घायल हो गया। लूट समेत चोरी के कई मामलों में वह वांछित था। पुलिस पिछले एक महीने से उसे तलाश रही थी। उसके पास से बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल समेत पच्चीस हजार रुपये नकद एवं तमंचा, कारतूस बरामद किया गया है। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।



एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति के मुताबिक, आधी रात में पुलिस को गुरसराय रोड पर डबरा मोड़ के पास बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। कुछ देर में वहां पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने गुजर रहे बाइक सवार युवक को रोकने की कोशिश की। युवक आगे जंगलों की ओर भागने लगा। पीछा करने पर बाइक सवार युवक ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायर किए। एक गोली बदमाश के पांव में लगने पर वह बाइक से नीचे गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने अपना नाम सरकार सिंह (20) निवासी दुढ़ी थाना एरच बताया। उसने बताया कि अपने साथियों के साथ पांच मई को उसने चिरगांव बैंक से लौट रहे युवक के हाथ से रुपयों भरा बैग लूटा था। हालांकि, शोर-शराबा होने पर वह लोग बैग वहीं फेंककर भाग गए। उसके खिलाफ चिरगांव, मोंठ एवं समथर में भी चोरी के रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस टीम में स्वाॅट एवं चिरगांव पुलिस मौजूद रही। इस मामले में पुलिस कन्नासी उर्फ नेना बहेलिया समेत एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर चुकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें