सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ भी करेंगे बैठक
झांसी। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह दो दिवसीय दौरे पर रविवार को झांसी पहुंचेंगे। वह शाम पांच से सात बजे तक सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे। प्रभारी मंत्री 23 नवंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर एक बजे तक कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें जिले के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। ब्यूृरो