फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो डिग्री गिरा पारा, बढ़ी ठंड, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बीते शनिवार से हुई बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। मंगलवार को न्यूनतम पारा दो डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं ठंडी हवाएं चलने से लोगों की कंपकपी छूट गई। उधर, थाना प्रेमनगर के हाट मैदान में एक युवक की ठंड से मौत हो गई। मरने से पहले उसके शरीर पर सिर्फ एक टी-शर्ट थी।
विज्ञापन

महानगर में पिछले तीन-चार दिन बारिश और ओलावृष्टि हुई। इसके चलते ठंड बढ़ गई। मंगलवार को भी दो डिग्री सेल्सियस तापमान गिर गया। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रेमनगर हाट के मैदान में युवक की ठंड से मौत हुई। पुलिस के मुताबिक संजय (40) पुत्र वृंदावन अहिरवार कबाड़ी का काम करता था। शराब पीने का भी आदी था। परिजनों का कहना है वह अक्सर घर से बाहर ही रहता था। सोमवार को भी वह घर नहीं लौटा। हाट मैदान में खुले आसमान के नीचे सो गया। उसके शरीर में सिर्फ एक पतली टी-शर्ट थी। उसी दौरान उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह उसका शव देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिनाख्त करके उसकी मौत की सूचना परिजनों को दी। थोड़ी देर में परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पोस्टमार्टम कराने के बाद उसका शव परिजनों को सौंप दिया गया। इंस्पेक्टर प्रेमनगर संजय शुक्ला के मुताबिक युवक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसके ठंड से मरने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें