फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट मैनेजर को झांसा देकर नौकरानी ने हड़पी करोड़ों की संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एक प्राइवेट कंपनी में तैनात रहे असिस्टेंट मैनेजर को झांसा देकर नौकरानी ने जमीन समेत कुल दो करोड़ रुपये हड़प लिए। मैनेजर के बेटे ने महिला के खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उरई के गोपालगंज मोहल्ला निवासी सौरभ कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पिता सतीश गुप्ता सोनभद्र के रेनूसागर स्थित हिंडाल्को कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थे। मां सावित्री देवी की मौत 2005 में हो चुकी। इसके बाद पिता पार्किन्सन रोग का शिकार हो गए। पिता की देखरेख के लिए झांसी निवासी आशा गुप्ता को रखा गया। सौरभ का आरोप है आशा ने सतीश की हालत का फायदा उठाकर उनका वेतन हड़प लिया। उसी पैसे से उसने झांसी में एक मकान खरीदा। सेवानिवृत्त के बाद पिता के फंड से मिला 75 लाख रुपया भी हड़प लिया। आशा पिता को लेकर झांसी चली आई। पिता से मिलने भी नहीं दिया। इसके बाद 17 मई को पिता की मौत हो गई। आशा ने मृत्यु प्रमाण पत्र में फर्जी तरीके से खुद को सतीश की पत्नी दर्ज करा दिया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आशा एवं उसके दो भाईयों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें