फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से जादू का पिटारा खोलेंगे ओपी शर्मा

Fri, 20 Nov 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अंतर्राष्ट्रीय जादूगर ओपी शर्मा का दावा है कि उनके नौ हजार सेकेंड्स के थ्रिल पैक मनोरंजन के खजाने में वह चकित क र देने वाले जादुई करिश्मे प्रस्तुत करेंगे। शुक्रवार से पं. दीनदयाल सभागार में रविवार को तीन मैजिक शो, जबकि अन्य दिन दो मैजिक शो दिखाए जाएंगे। 
विज्ञापन


स्थानीय होटल में पत्रकारों से बातचीत में बृहस्पतिवार को उन्होंने बताया कि उनके मैजिक शो में अंधविश्वास से हटकर विज्ञान परक प्रदर्शन होंगे, जिनमें मुख्यत: मैजिशियन एपीयरेंस यानि ब्रह्मांड के शून्य से सीधे मंच पर शामिल है। इसके अलावा धुएं के गुबार से प्रकट होने वाली सुंदरी, तलवारों की सेज पर लेटी लड़की के पेट में नुकीला भाला आर पार होने वाली प्रस्तुति, सिकंदर की तलवार एवं इल्यूजन ऑफ अमेरिका विशेष आकर्षण का केंद्र है।

जापान, मॉरीशस, इग्लैंड सहित कई देशों में मैजिक शो कर चुके जादूगर ओपी शर्मा टीम के साथ झांसी आए हैं। उनके मुताबिक वह एक माह तक प्रतिदिन मैजिक शो दिखाएंगे। ओपी शर्मा ने बताया कि वह अंधविश्वास दूर करने और स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करते हैं। बुंदेलखंड में पहली बार शो करने आए जादूगर के अनुसार जादू रियल मैजिक है, कोई जादू-टोना या टोटका नहीं है।
विज्ञापन


ओपी शर्मा जूनियर ने बताया कि 20 नवंबर को दोपहर एक बजे पं. दीन दयाल सभागार में मैजिक शो का शुभारंभ होगा। मुख्य अतिथि महापौर किरन वर्मा एवं नगर विधायक रवि शर्मा होंगे। वहीं मैजिक शो प्रतिदिन दोपहर एक बजे व सायं 6 बजे से तथा रविवार को तीन शो दोपहर 12 बजे, अपराह्न तीन बजे तथा सायं छह बजे से होंगे। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी द्वारिका शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें