फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: श्री पीतांबरा पीठ पर मां धूमावती का स्थापना दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया। शक्तिपीठ पीतांबरा मंदिर में सोमवार का बड़ा ही खास दिन रहा। पीतांबरा मंदिर के पीठाधीश्वर राष्ट्रगुरु स्वामी महाराज की पुण्यतिथि आस्था और भक्ति भाव के साथ मनाई गई। वहीं तंत्र साधना की देवी माता धूमावती का स्थापना दिवस होने से चारों तरफ भक्ति का माहौल रहा। इस मौके पर मंदसौर भानपुरा पीठ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ महाराज मौजूद रहे पीतांबरा पीठ के आचार्यों के साथ दर्शनार्थी, श्रद्धालु भक्तगण और शिष्य साधकों ने वैदिक सनातन परंपराओं का निर्वहन करते हुए मंत्रोचारणों के साथ स्वामी जी के अभिषेक व पूजन में हिस्सा लिया। वहीं जगत जननी माता धूमावती मंदिर में आस्था और भक्ति के साथ हर्षोल्लास के माहौल में प्रसादी वितरण का धार्मिक कार्यक्रम हुआ। देर रात्रि को तंत्र साधना की देवी धूमावती माता का विशेष पूजन भी होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें