फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पंचायत सहायकों ने मांगों का ज्ञापन पंचायत राज अधिकारी को दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरगांव। पंचायत सहायकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को विकास भवन झांसी पहुंचकर निदेशक पंचायती राज के नाम संबोधित ज्ञापन जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

कस्बे के कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष आशीष कुमार राजपूत ने बताया कि पंचायत सहायक ग्राम सचिवालयों का संचालन कर ग्रामीणों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं, लेकिन उन्हें मात्र 6 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पंचायत सहायकों का मानदेय 30 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया जाए अथवा न्यूनतम कुशल मजदूरी दर लागू की जाए।
ज्ञापन में पंचायत सचिवालयों में बिजली, इंटरनेट, फर्नीचर, कंप्यूटर, पेयजल एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी का भी मुद्दा उठाया गया। पंचायत सहायकों ने कहा कि उनसे कई विभागों के कार्य लिए जाते हैं, लेकिन अलग से कोई मानदेय नहीं मिलता। मोबाइल फोन उपलब्ध कराने, आयुष्मान कार्ड बनवाने तथा अन्य विभागीय कार्यों पर रोक लगाने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मोहित दांगी, गौरव कुशवाहा, आदर्श यादव, प्रियंका, निधि कुमारी, अरुण राजपूत, वीर सिंह राजपूत, बृजेंद्र दांगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें