फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल टैंकर में हुआ सुराख, हादसा टला

Thu, 22 Sep 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
tainkr, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
झांसी। डीजल लोको शेड में प्रवेश करने से पूर्व ही एक टैंकर में लोहे का रॉड (पटरी) घुसने से सुराख हो गया, इससे उसमें भरा डीजल तेजी से बहने लगा। डीजल फैलता देख उसे भरने के लिए लोगों में मारामारी मच गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हो हुआ।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह अंबावाय स्थित ऑयल डिपो से टैंकर क्रमांक यूपी 78 बी एन 0145 डीजल लेकर रेलवे के डीजल शेड जा रहा था। टैंकर को चालक खेमराज चला रहा था। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पुलिया नंबर नौ क्रासिंग पर टैंकर डीजल शेड में प्रवेश कर रहा था, तभी चालक को गाड़ी बेक करने की आवश्यकता पड़ी। क्लीनर मोहित टैंकर को बैक कराने लगा। इसी दौरान क्रासिंग गेट के पास लगा एक एंगल टैंकर के पीछे हिस्से में घुस गया, जिससे उसमें एक बड़ा सुराख हो गया। सुराख से तेजी के साथ डीजल सड़क पर फैलने लगा। यह देख चालक व क्लीनर के हाथ पैर फूल गए। समझदारी दिखाते हुए चालक ने टैंकर को सड़क किनारे की तरफ खड़ा कर दिया। इधर, जब लोगों ने टैंकर से डीजल बहता देखा तो कई लोग डिब्बे लेकर मौके पर पहुंच गए और जान जोखिम में डालकर तेल भरना शुरू कर दिया।

इधर, सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास जगह को खाली कराया और डीजल को सड़क पर बहने दिया। पुलिस ने सतर्कता के तौर पर सड़क पर चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। डीजल खाली होने के बाद उस पर पाउडर डाल दिया गया, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। स्थिति सामान्य होने पर यातायात चालू कर दिया गया।
विज्ञापन


टैंकर में भरा था 20 हजार लीटर डीजल 
टैंकर में बने चार ब्लाकों में बीस हजार लीटर डीजल भरा था। सुराख एक ब्लाक में हुआ था। इस कारण उसमें भरा पांच हजार लीटर डीजल जमीन पर बह गया, जिसकी कीमत करीब पौने तीन लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें